पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आई सीमा हैदर किसी न किसी कारण से सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक बार फिर सीमा हैदर चर्चा में हैं। इस बार सीमा हैदर गोद भराई की रस्म को लेकर चर्चा में आई है।
जी हां, सीमा हैदर जल्द ही मां बनने वाली हैं। रविवार को ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा गांव में रह रही पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर की गोद भराई की रस्म हुई।
आपको तो याद ही होगा, कि सीमा हैदर पिछले दो वर्षों से अपने भारतीय पति सचिन मीणा के साथ रबूपुरा गांव में रह रही हैं। वह नेपाल के रास्ते पाकिस्तान से भारत आई थीं। सीमा के चार बच्चे पहले से हैं और अब पांचवां बच्चा सचिन का होने वाला है। सीमा नौवें महीने में प्रवेश कर चुकी हैं।